English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

बिहार चुनावों (Bihar Assembly Elections) में एकला चल रहे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लगातार दूसरे दिन राज्य के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार पर हमला बोला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा से पहले उन्होंने कहा है कि आज नीतीश कुमार का इंतजार खत्म हो जाएगा. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अमित शाह के कहने के बाद भी नीतीश जी को तसल्ली नहीं हुई कि लोजपा एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रही है. आज जब पीएम कहेंगे तभी उन्हें तसल्ली होगी. इसके साथ ही चिराग पासवान ने पीएम नरेंद्र मोदी का बिहार में स्वागत किया है.

चिराग पासवान ने ट्वीट किया है, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी का बेसब्री से इंतजार कर रहे आदरणीय @NitishKumar जी का इंतजार आज खत्म हो जाएगा।आदरणीय @AmitShah  जी के भी कह देने के बाद कि @LJP4India  बिहार चुनाव में NDA का हिस्सा नहीं है,नीतीश जी को तसल्ली नहीं हुई। अभी और प्रमाणपत्र चाहिए। आदरणीय @narendramodi
जी का स्वागत है..”

चिराग ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि 5 साल में उन्होंने क्या-क्या किया? यह बात  बतानी चाहिए. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के पास खुद की कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए वो अपने राजनैतिक गुरू लालू यादव के नाम का डर दिखा कर वोट लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी गठबंधन धर्म निभा रहे हैं.

Also read:  15 वें राष्ट्रपति का चुनाव आज, संसद भवन और राज्य की विधानसभाओं में वोटिंग शुरू

 

बता दें कि चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. उन्होंने चुनावों मे जेडीयू के खिलाफ सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं. पासवान कह चुके हैं कि अगर नीतीश कुमार फिर से पांच साल के लिए सीएम बनते हैं तो यह राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा. कल (22 अक्टूबर) उन्होंने कहा था कि नीतीश के पांच साल के मौजूदा कार्यकाल में सात निश्चय योजना के जरिए सिर्फ घोटाले हुए हैं. अगर उनकी सरकार बनी तो इसकी जांच करवाकर दोषियों को जेल भिजवाएंगे.

Also read:  देश में रेलवे 35 स्टेशनों को विकसित कर रहा, टेंडर जल्‍द फाइनल कर काम शुरू किया जाएगा