English മലയാളം

Blog

जम्मू-कश्मीर में अब हर परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जम्मू-कश्मीर में सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। देश में अपनी तरह की इस पहली योजना के लागू होने से प्रदेश के सभी 1.30 करोड़ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। जम्मू कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे एलजी मनोज सिन्हा की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे लोगों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में एलजी के सलाहकारों के अलावा मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, सांसद जुगल किशोर शर्मा के अलावा प्रशासनिक सचिव व अन्य अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

Also read:  जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बढ़ने और बालिकाओं को हर संभव तरीके से सशक्त बनाने में मदद करने का आग्रह किया

जम्मू-कश्मीर की आबादी करीब एक करोड़ तीस लाख है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के तीस लाख लोग कवर हुए थे। इसके अलावा अन्य एक करोड़ लोगों को सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा। दोनों योजनाआें के लाभार्थियों को एक जैसी सुविधाएं और लाभ मिलेगा।

Also read:  अमरनाथ यात्रा बारिश के बावजूद दोनों रास्तों पर जारी, 3500 यात्री गुफा की ओर रवाना, बारिश तेज हुई तो यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर रोका जाएगा

सरकारी कर्मी भी होंगे कवर
प्रदेश सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचरियों को भी सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर करने का लक्ष्य रखा है। अब तक 16 लाख लोग इस योजना के तहत पंजीकरण करवा चुके हैं। अन्य नागरिकों को कवर करने के लिए आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Also read:  श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन चार लेन की सुरंग का एक हिस्सा गिरा, मलबे में कई लोग दबे

लाभार्थियों को बांटे जाएंगे गोल्डन कार्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करने के साथ ही प्रदेश में इस योजना के तहत पंजीकरण करवा चुके लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित करने का काम भी शुरू हो जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू कन्वेंशन सेंटर में मुख्य समारोह में भी कुछ लाभार्थियों में गोल्डन कार्ड वितरित करेंगे।