English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

Weather Today : उत्तर भारतीय राज्यों में धीरे-धीरे ठंड का असर कुछ कम होने लगा है. हालांकि, सुबहें अभी भी कुहरे में लिपटी हुई हैं. हालांकि, अगले कुछ दिनों में कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 3-5 फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिम और सेंट्रल इंडिया के राज्यों में बारिश हो सकती है, वहीं 5-6 फरवरी को बिहार और झारखंड में बारिश होने की संभावना है. विभाग ने बताया है कि 3 और 4 फरवरी को हिमालय के पश्चिमी पहाड़ों में हलचल और 4-5 फरवरी को मैदानी इलाकों में बादलों की गतिविधि के चलते बारिश के आसार हैं.

Also read:  उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, हरियाणा और राजस्थान में जीरो डिग्री पहुंचा पारा

अगर आज की बात करें तो मंगलवार की सुबह राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में कुहरा छाया रहा. भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी में मंगलवार के लिए न्यूनतम 5 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान जताया है. बस दिल्ली में ही नहीं, पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी घना कुहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, दिल्ली के कुछ हिस्सों, सहित बिहार, असम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में मध्यम कुहरा रहा.

Also read:  सरकारी योजनाओं में कटौती से देश कैसे बनेगा कल्याणकारी? , योजनाओं को 20 से घटाकर सिर्फ तीन कर दिया

विभाग ने बताया है कि आज से उत्तर-पश्चिमी भारत में ठंडी हवाओं में कमी आने लगेगी. वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में 3-4 फरवरी के बाद घने कुहरे, ठंडी हवाओं और ठंडे दिन से राहत मिलने लगेगी.

दिल्ली में मंगलवार की सुबह वायु गुणवत्ता 347 AQI के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही. वहीं, यहां पर कुहरे और ऑपरेशनल कारणों की वजह से चार ट्रेनें लेट चल रही हैं.