English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-14 081017

झारखंड राज्य के कम से कम 36 मजदूर पिछले दो महीने से मध्य एशियाई देश तजाकिस्तान में फंसे हुए हैं और उन्होंने राज्य सरकार से अपनी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

अधिकारियों के संज्ञान में मामले को लाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने बताया कि फंसे हुए मजदूर सोशल मीडिया के जरिये अपने परिवार से संवाद कर रहे हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी पारेषण लाइन बिछाने के लिए उन्हें ले गई थी और उनका पासपोर्ट रख लिया है।

Also read:  मध्य प्रदेश के 5 नगर निगम के दूसरे चरण में बीजेपी, कांग्रेस ने 2-2 और निर्दलीय ने 1 सीट पर किया कब्जा

उन्होंने बताया कि मजदूरों का आरोप है कि उन्हें खराब खाना दिया जा रहा है और उनके पास रुपये बिल्कुल नहीं है। उन्होंने बताया फंसे हुए मजदूर पिछले साल 19 दिसंबर को तजाकिस्तान गए थे और भारत में काम करने वाली कंपनी के एजेंटों ने उन्हें अच्छी तनख्वाह देने का वादा किया था।

Also read:  दिल्ली में छठ पूजा समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं, हाईकोर्ट ने इजाजत देने से किया इनकार

हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मजदूरों के फंसे होने की शिकायत मिली है और उनको यथा शीघ्र लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Also read:  हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा