English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-06-19 160352

तमिलनाडु के कडलूर जिले में सोमवार को दो निजी बस में आमने-सामने की टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 70 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पनरुट्टि के मेलपट्टाम्बाक्कम में हुए इस हादसे में दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और इस हादसे के तत्काल बाद आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Also read:  एक देश एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, One Nation, One Election की संभावना को तलाशेगी समिति

पुलिस ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे का सटीक कारण क्या है, लेकिन शुरुआती जांच से पता चला है कि एक बस का आगे का एक टायर फट गया था, जिसके कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सामने से आ रही एक अन्य बस से टकरा गई। वरिष्ठ जिला राजस्व एवं पुलिस अधिकारी घायलों की मदद के लिए तत्काल मेलपट्टाम्बाक्कम पहुंचे।