English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-11-11 131353

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति जांच के दायरे में है। हालांकि, अब यह जांच अन्य राज्यों तक भी पहुंचने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के अधिकारियों को पश्चिम बंगाल व तेलंगाना सरकार की आबकारी नीति में भी गड़बड़ी मिली है। इन सभी राज्यों की नई नीति का फ्रांस की बड़ी कारोबारी कंपनी परनॉड रिकॉर्ड से कनेक्शन भी तलाशा जा रहा है।

Also read:  देश में कोरोना का कहर बढ़ा : पिछले 24 घंटे में सामने आए 23,285 नए मामले, 117 मौतें

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की आबकारी नीति दिल्ली व पंजाब से से मिलती-जुलती है। सीबीआई अधिकारियों को शुरुआती जांच में दोनों राज्यों में कुछ सबूत मिले थे। ऐसे में जल्द ही इन राज्यों में जांच शुरू होने की संभावना है।

Also read:  बैठक से नदारद थे कृषिमंत्री, तो किसान निकल आए बाहर, मंत्रालय से निकलते ही फाड़ीं बिल की कॉपियां

परनॉड रिकॉर्ड के लिए काम कर रहा था मनोज राय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई की चार्जशीट में इस बात का जिक्र है कि मनोज राय फ्रांस की कंपनी परनॉड रिकॉर्ड के लिए काम कर रहा था। वह कंपनी के लिए फायदेमंद नीति तैयार करने के लिए सरकार की बैठकों में भी शामिल रहा। कहा जा रहा है कि दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना व पश्चिम बंगाल की आबकारी नीति का सबसे बड़ी लाभार्थी रिकॉर्ड कंपनी ही रही है।

Also read:  भारत सरकार ने बंद किए 348 एप, यूजर्स की जानकारी कर रहे थे इकठ्ठा