English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-07 130506

बाराबंकी जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर मामले के जांच के आदेश दिए गये हैं।

 

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि असंद्रा के थानाध्यक्ष ध्यानेंद्र प्रताप सिंह को दो दिन पूर्व थाने में अपने कक्ष में किसी से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है।

Also read:  संयुक्त अरब अमीरात: अर्ध-वार्षिक अमीरातीकरण लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाली कंपनियों के लिए Dh42,000 के जुर्माने की घोषणा की गई

 

उन्होंने बताया कि एक मीडियाकर्मी ने इस बातचीत का वीडियो भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश को दिया था। कुसुमेश ने बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह को शिकायती पत्र दिया था, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

Also read:  नोएडा मेट्रो से सफर करते हैं तो ध्यान दें, आ रही हैं 'फास्ट ट्रेनें', पीक ऑवर में इन 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी मेट्रो