हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बनकर तैयार हुआ है जिसे आज से यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। यह नया अराइवल टर्मिनल टी-1 में बनाया गया है जो आज से चालू हो जाएगा।
Also read: हाइपरटेंशन की बीमारी को अगर आप गंभीरता से नहीं ले, आपको दिल की बीमारियों की ओर ले जा सकता
बता दें कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुल तीन टर्मिनल हैं। इस टर्मिनल से गोवा से दिल्ली आने वाली फ्लाइट के यात्री पहली बार निकलेंगे। नए हॉल के शुरू होने के बाद टी-1 पर सभी कामकाज को यहां नई जगह पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल इंडिगो और स्पाइसजेट की फ्लाईट टी-1 टर्मिनल से ऑपरेट करती है। हालांकि डिपार्चर पहले की तरह मौजूदा टर्मिनल से ही जारी रहेगा, बाद में इसे भी नए टर्मिनल से जोड़ दिया जाएगा, जब इस टर्मिनल के विस्तार का काम पूरा हो जाएगा।