English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-09 113053

दिल्ली के आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में शनिवार को आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन अग्निशमन अभियान में दमकल विभाग के छह कर्मी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बीएल कपूर अस्पताल ले जाया गया।

Also read:  सचिन पायलट और अशोक गहलोत में फिर आई दरार, गहलोत के बयान के बाद मैदान में उतरी पायलट की फौज, वार पर किया पलटवार

आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया 

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी के आजाद बाजार इलाके में तड़के पांच दुकानों में आग लग गई। बाद में दमकल की मदद से इसे बुझाया गया। दिल्ली दमकल सेवा के मंडलीय दमकल अधिकारी राजिंदर अटवाल ने संवाददाताओं से कहा, “आज आजाद मार्केट में कुछ दुकानों में लगी आग पर 20 दमकल गाड़ियों की मदद से काबू पा लिया गया। आग 3 इमारतों में फैल गई।”

Also read:  Himachal Cabinet Meeting: चार जिलों में लगेगा नाइट कर्फ्यू, 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान