English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-09 103246

आज सोमवार को एक बार फिर से दिल्ली पुलिस ने नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए शाहीन बाग में सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई है।

 

पुलिस की ओर से कहा गया है कि शाहीन बाग में आज कई सारे अन्य संवेदनशील कार्यक्रमों के चलते पुलिसबल को वहां ड्यूटी पर लगाया गया है। इससे पहले भी पुलिस ने पर्याप्त पुलिसबल न होने के कारण सिक्योरिटी देने से मना किया था।

Also read:  QFFD तुर्की और सीरिया में भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता भेजा

गुरुवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान पर एसडीएमसी केंद्रीय क्षेत्र स्थायी समिति के अध्यक्ष राजपाल ने बताया कि हमने अपने कार्यक्रम और हमारे अधिकारियों के बारे में पुलिस को पहले ही सूचित कर दिया है, बुलडोजर भी वहां (शाहीन बाग क्षेत्र) पहुंच गया है, लेकिन पर्याप्त बल की अनुपलब्धता के कारण, हमने आज का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

करणी सिंह शूटिंग रेंज के पास से हटाया अतिक्रमण

गौरतलब है कि बुधवार को करीब 11.30 एमबी रोड स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज के पास रोड के फुटपाथ पर कब्जा कर बैठे दुकानदारों को हटाने के लिए निगम की टीम पहुंची। अधिक पुलिस बल को देखते हुए ही दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया।

Also read:  दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सास-ससूर को परेशान करने वाली बहू को परिवारिक घर से बाहर किराए पर रहने का दिया आदेश

दुकानदारों का कहना था कि उनके टाउन वेंडिंग कमिटी ने उन्हें बेहतर रोजगार के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए जो सर्वे किया है, उसमें उनका नाम है और उनके पास इसकी पर्ची भी है। ऐसे में उन्हें कोई यहां से हटा नहीं सकता। लेकिन, मौके पर मौजूद निगम के अधिकारियों और मध्य जोन के चेयरमैन राजपाल सिंह ने उनकी एक नहीं सुनी। एक के बाद एक लगातार 13 दुकानों पर कार्रवाई की गई।

Also read:  रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की मंशा के साथ हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के हेलिकॉप्टर फैक्ट्री को राष्ट्र को समर्पित करेंगे