English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-09 103246

आज सोमवार को एक बार फिर से दिल्ली पुलिस ने नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए शाहीन बाग में सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई है।

 

पुलिस की ओर से कहा गया है कि शाहीन बाग में आज कई सारे अन्य संवेदनशील कार्यक्रमों के चलते पुलिसबल को वहां ड्यूटी पर लगाया गया है। इससे पहले भी पुलिस ने पर्याप्त पुलिसबल न होने के कारण सिक्योरिटी देने से मना किया था।

Also read:  स्वर्ण मंदिर में युवक की पीट-पीट कर हत्या, स्वर्ण मंदिर की तलवार उठाने घुसा था युवक

गुरुवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान पर एसडीएमसी केंद्रीय क्षेत्र स्थायी समिति के अध्यक्ष राजपाल ने बताया कि हमने अपने कार्यक्रम और हमारे अधिकारियों के बारे में पुलिस को पहले ही सूचित कर दिया है, बुलडोजर भी वहां (शाहीन बाग क्षेत्र) पहुंच गया है, लेकिन पर्याप्त बल की अनुपलब्धता के कारण, हमने आज का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

करणी सिंह शूटिंग रेंज के पास से हटाया अतिक्रमण

गौरतलब है कि बुधवार को करीब 11.30 एमबी रोड स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज के पास रोड के फुटपाथ पर कब्जा कर बैठे दुकानदारों को हटाने के लिए निगम की टीम पहुंची। अधिक पुलिस बल को देखते हुए ही दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया।

Also read:  बिहार के बगहा में महावीरी जुलूस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़, 4 पुलिसकर्मी सहित एक दर्जन लोग जख्‍मी

दुकानदारों का कहना था कि उनके टाउन वेंडिंग कमिटी ने उन्हें बेहतर रोजगार के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए जो सर्वे किया है, उसमें उनका नाम है और उनके पास इसकी पर्ची भी है। ऐसे में उन्हें कोई यहां से हटा नहीं सकता। लेकिन, मौके पर मौजूद निगम के अधिकारियों और मध्य जोन के चेयरमैन राजपाल सिंह ने उनकी एक नहीं सुनी। एक के बाद एक लगातार 13 दुकानों पर कार्रवाई की गई।

Also read:  बुजुर्ग को टिकाकरण करने पर इनाम देगी बल्गेरियाई