English മലയാളം

Blog

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए शकरपुर इलाके से पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो आतंकी खालिस्तान के और तीन कश्मीरी इस्लामिक आतंकी संगठन के हैं। इनके पास से 100000 डॉलर, हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस इनका किसान संगठनों से लिंक खंगालने में जुटी हुई है। ये दिल्ली में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए आए थे। इन्हें मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

Also read:  शीतलहर का कहर: अगले चार दिन तक उत्तर भारत को कंपकंपाएगी ठंड, IMD ने 5 राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कार्यालय में आतंकियों से पूछताछ जारी है। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने कहा, ‘दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पंजाब के, तीन कश्मीर के हैं। उनके पास से हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आतंकियों को आईएसआई के नारकोटेररिज्म समूह का समर्थन प्राप्त है। आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होना अभी बाकी है।’

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि  कुछ शरारती तत्व प्रदर्शनकारियों में घुसकर माहौल को बहुत ज्यादा खराब कर सकते हैं। ये शरारती तत्व चाहते हैं कि किसान और पुलिस के बीच टकराव हो। इन शरारती तत्वों को एक संगठन का समर्थन मिला हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये भी बताया था कि कुछ शरारती तत्वों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि प्रदर्शनकारियों के बीच में कुछ लोगों के पास कनाडा समेत कई देशों से कॉल आ रही हैं।

Also read:  मध्यप्रदेश शासन द्वारा 27 जनवरी 2023 को शासकीय सेवकों / पेंशनरों को सातवें वेतनमान में देय मंहगाई भत्ता

 

 

Also read:  प्रदूषण पर एनजीटी सख्त, खराब वायु गुणवत्ता वाले राज्यों में 30 नवंबर तक पटाखों पर प्रतिबंध