English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

Delhi Coronavirus Updates: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं. रविवार को दिल्ली में कोरोना के 7,745 नए मरीज सामने आए जो अब तक सबसे ज्यादा हैं. इससे पहले 6 नवंबर को यहां 7,178 नए मामले सामने आए थे. यह दूसरा मौका है जब दिल्ली में एक द‍िन में कोरोना के 7000 से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं. राजधानी में संक्रमण दर यानी पॉजिटिविटी रेट 15 फ़ीसदी के पार हो गई है. यहां एक्टिव मामलों की संख्या करीब 42 हज़ार हो गई है जो कि अब तक सबसे ज़्यादा है. पिछले 24 घंटे में यहां 77 लोगों की मौत भी इस वायरस के संक्रमण की वजह से हो गई जिसके बाद मरने वालों की संख्या 6989 हो गई है. वहीं इस दौरान 6069 मरीज़ ठीक भी हुए जिन्हें मिलाकार अब तक कुल 3,89,683 लोग ठीक हो चुके हैं

Also read:  अंकिता भंडारी के केस को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा, भाजपा और आरएसएस देश की महिलाओं को 'वस्तु' के तौर पर देखती

राजधानी में फिलहाल रिकवरी रेट 88.86 फीसदी और एक्टिव मरीज़ों की दर 9.54 फीसदी है जबकि कोरोना से मृत्यु दर 1.59% है. पिछले 24 घंटे के हिसाब से पॉजिटिविटी रेट 15.26% हो गया है. पिछले 24 घंटों में यहां 50,754 टेस्ट हुए जिन्हें मिलाकर अब तक हुए कुल 50,99,774 टेस्ट हो चुके हैं.

Also read:  भारत कोविद टैली 85.5 लाख में 45,903 नए मामलों के साथ, 490 मौतें एक दिन में

अगर पूरे देश की बात करें तो भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 45,674 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि शनिवार को नए मामलों की संख्या 50,356 थी. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में  45,674 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद 85,07,754 हो गई है. वहीं, बीते 24 घंटों में 559 लोगों की वायरस की वजह से जान गई है. अब तक कुल 1,26,121 लोग जान गंवा चुके हैं.

Also read:  गणतंत्र दिवस पर भारत आएंगे ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन, प्लान में अब तक कोई बदलाव नहीं : सूत्र

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 49,082 रही. ताजा आंकडो़ं में, ठीक होने मरीजों की संख्या नए मामलों की तुलना में अधिक है. पिछले कई दिनों से यह ट्रेंड बरकरार है. इससे, कोरोनावायरस के एक्टिव केसों में भी कमी आई है. देश में अब तक  78,68,968 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि एक्टिव मामलों की संख्या (Corona Active Cases) की संख्या घटकर 5,12,665 रह गई है.