English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

दिल्ली पुलिस ने एक शख्स की पीट पीटकर हत्या करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक पर मोबाइल चोरी करने का शक था. डीसीपी एयरपोर्ट राजीव रंजन के मुताबिक 14 अक्टूबर को सूचना मिली कि महिपालपुर में रेडिशन होटल के सामने जंगल के इलाके में एक शख्स का शव पड़ा हुआ है. पुलिस ने मौके पर जाकर शव अपने कब्जे में ले लिया. मृतक की पहचान 20 साल के दीपक के रूप में हुई, जो महिपालपुर का ही रहने वाला था.

Also read:  राजस्थान के करौली में लगा नाईट कर्फ्यु, कर्फ्यू (curfew) में सुबह 9 बजे से 5 बजे तक की ढील दी गई

जांच में पता चला कि अजित, बालक और नेपाली नाम के तीन लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से पीट-पीटकर दीपक की हत्या की है. पुलिस ने अजीत और बालक को गिरफ्तार कर लिया है.

Also read:  मध्यप्रदेश शासन द्वारा 27 जनवरी 2023 को शासकीय सेवकों / पेंशनरों को सातवें वेतनमान में देय मंहगाई भत्ता

पूछताछ में अजीत ने बताया कि मृतक दीपक ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया था जो बार-बार कहने के बाद भी नहीं दे रहा था. इसलिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दीपक की हत्या कर दी. पुलिस तीसरे आरोपी नेपाली की तलाश कर रही है.

Also read:  ममला का बाजेपी पर लगाया आरोप, कहा- भ्रष्ट और दंगाई पार्टी