English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-30 101802

देशभर में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट जारी है और साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी लगातार कम हो रहा है।

बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 1233 नए मरीज मिले हैं, जबकि 31 लोगों की मौत हुई। वहीं, कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ने से एक्टिव मामलों की संख्या में भी गिरावट जारी है और फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 14704 हो गई है।

Also read:  RBI ने नहीं किया प्रमुख दरों में बदलाव, चौथी तिमाही तक GDP दर पॉज़िटिव होने का जताया अनुमान

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट घट रहा है और इस समय 0.20 फीसदी के स्तर पर है। इसके अलावा अभी तक देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस वैक्सीन की कुल 1,83,82,41,743 डोज दी जा चुकी हैं।

Also read:  मध्य प्रदेश के एक इंजीनियर ने खोजी गूगल की 300 गलतियां, गूगल ने दिए 66 करोड़ इनाम