English മലയാളം

Blog

पटना: 

बिहार में पहले चरण के मतदान (Bihar Assembly Elections) से दो दिन पहले, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमले तेज कर दिए हैं. पासवान ने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए करारा हमला बोला है. पासवान ने कहा कि मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री के लिए “जेल सही जगह है.” चिराग पासवान ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “ऐसा संभव नहीं कि नीतीश कुमार घोटालों में शामिल नहीं हों.”

Also read:  बिहार में भाजपा के लिए, 2 उपमुख्यमंत्री पद, अध्यक्ष: सूत्र

चिराग पासवान की ओर से यह प्रतिक्रिया नीतीश कुमार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजने वाले अपने वादे के जवाब में आया है.

Also read:  नीतीश कुमार ने 7वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, शाह और नड्डा रहे मौजूद

लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा, “मैंने कहा था कि यदि वे दोषी हैं, तो जांच के बाद उनको जेल भेजा जाएगा. ऐसा कैसे संभव है कि मुख्यमंत्री को इतने बड़े पैमाने पर चल रहे भ्रष्टाचार और घोटाले की भनक नहीं है? अगर उन्हें जानकारी नहीं है तो जांच होनी चाहिए. हालांकि, लोगों का और मेरा मानना है कि वह इसमें शामिल हैं, वह भ्रष्टाचारी हैं और किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को जेल भेजना चाहिए.”

Also read:  Bihar Election 2020: गांवों में बरसे वोट, शहरी इलाकों में छाए रहे बादल

पासवान ने कहा, “किसी भी भ्रष्ट नेता को खुलेआम घुमने की इजाजत नहीं होनी चाहिए. नीतीश कुमार के लिए जेल ही सही जगह है.”