English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-03-07 115043

रिएलिटी सिंगिंग शो सारे गा मा पा का खिताब कंटेस्टेंट नीलांजना रे ने अपने नाम कर लिया है। उन्हें इनाम में ट्रॉफी के आलावा 10 लाख रुपए का कैश प्राइज़ भी मिला है।

 

सारे गा मा पा 2022 की की विनर नीलांजना तो वहीं, राजश्री पहली रनर अप रहीं और शरद शर्मा को सेकेंड रनरअप डिक्लेयर किया गया। शरद को इनाम राशि में 5 लाख रुपए और राजश्री को 3 लाख रुपए दिए गए। इन पुरस्कारों को पद्मश्री अवार्डिड सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) के हाथों दिए गए। बता दें, सा रे गा मा पा (Sa Re Ga Ma Pa) दर्शकों को सबसे पसंदीदा शो है जो सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। देश भर में मशहूर ये शो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक पसंद किया जाता है।

Also read:  नफपती भाषण मामले में आजम खान को दो साल की सजा

 

ट्रॉफी जीतने के बाद नीलांजना ने बताया कि अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं। ऑडियंस और जजेज़ का इतना प्यार और स्नेह पाकर वो बहुत खुश हैं। नीलांजना ने कहा कि वे प्रैक्टिस सेशन को हमेशा मिस करेंगी। Zee TV ने यहां तक आने का और खुद को प्रूव करने का मौका दिया इसके लिए वे हमेशा शुक्रगुजार रहेंगी।

Also read:  'आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर पुलिस द्वारा छापेमारी की खबर सामने आई , अहमदाबाद पुलिस ने आप नेता के दावे को किया खारिज

 

फिनाले एपिसोड की बात करें तो Neelanjana Ray, Sharad Sharma, Rajashri Bag, Sanjana Bhatt, Ananya Chakraborty, and Snigdhajit Bhowmik टॉप सिक्स कंटेस्टेंट थे। वहीं फिनाले पर शो जजेज़ शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan), हिमेश रशमिया (Himesh Reshammiya, और विशाल ददलानी ( Vishal Dadlani) ने भी परफार्मेंस दी।

Also read:  24 घंटे से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्य में अलर्ट जारी