English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत (Rohanpreet) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. कुछ ही दिनों पहले नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने अपने रिलेशनशिप सोशल मीडिया पर कनफर्म किया था. वहीं, हाल ही में दोनों की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के शादी के कार्ड के मुताबिक दोनों की शादी इसी महीने की 26 तारीख को होने वाली है. दोनों की शादी का वेन्यू भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पास ही मौजूद है. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी के कार्ड के वायरल होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी देखने लायक है.

Also read:  अर्जुन ने सबको खास अंदाज में दी खुशखबरी , लोगों ने की प्यार की बौछार 

 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत (Rohanpreet) की शादी के कार्ड में नजर आ रहा है कि दोनों की शादी ‘द अमलतास’ मोहाली, पंजाब में होगी, जो कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर स्थित है. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी को लेकर खुद आदित्य नारायण ने भी बातचीत की. उन्होंने वह कंधे में चोट लगने के कारण उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे. सिंगर ने कहा, “मैं नेहा और रोहनप्रीत की शादी में जाना चाहता था, लेकिन दोनों की शादी दिल्ली में हो रही है. मेरे कंधे में चोट लगी हुई है तो इसलिए मैं पक्का नहीं बता सकता कि मैं वहां जा पाउंगा. लेकिन इंडियन आइडल से विशाल ददलानी सर और हिमेश रेशमिया सर जरूर उनकी शादी में शामिल होंगे.”

Also read:  यह बॉलीवुड एक्ट्रेस साड़ी पहनकर बीच पर कार्टव्हील स्टंट करती आईं नजर, वायरल हुआ Video

बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने रोहनप्रीत (Rohanpreet) से अपने रिलेशनशिप को कनफर्म करते हुए उनके साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “ये मेरा है.” रिलेशनशिप से इतर दोनों का एक गाना भी जल्द ही रिलीज होने वाला है, जिसका नाम है नेहू दा व्याह… इस गाने में नेहा कक्कड़ पहली बार रोहनप्रीत के साथ नजर आएंगी, जो कि 21 अक्टूबर को रिलीज होगा. इसके अलावा रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ अकसर एक-दूसरे की फोटो और वीडियो भी कमेंट करते हुए नजर आते हैं.