English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-07 123123

पंजाब के नए-नवेले मुख्यमंत्री भगवंत मान दोबारा दूल्हा बनने जा रहे हैं।

भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में डॉक्टर गुरप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल और राघव चड्ढा के साथ पंजाब के सभी कैबिनेट मंत्री और करीबी रिश्तेदार भी शामिल होंगे। भगवंत मान की शादी चंडीगढ़ में एक प्राइवेट समारोह में होगी। भगवंत मान और गुरप्रीत के परिवार के लोग लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ही परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश बताए जा रहे हैं।

Also read:  Bihar Election Results 2020: नतीजे कल, मुकम्मल इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

शादी में शामिल होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल

भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत की शादी सिख ​रीति-रिवाज से होगी। भगवंत मान की मां शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव सतोज से मुख्यमंत्री आवास आ चुकी हैं। मां और बहन के चाहने पर ही भगवंत मान एक बार फिर से अपना घर बसा रहे हैं। भगवंत मान की दुल्हनिया बनीं डॉ. गुरप्रीत भी मां की ही पसंद हैं।

Also read:  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

शादी की पूरी तैयारियां आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा के नेतृत्व में ही हो रही हैं। बता दें कि भगवंत मान ने अपनी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर से छह साल पहले तलाक ले लिया था। इंद्रजीत कौर अभी अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। भगवंत मान जब पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे तो उनके शपथ ग्रहण समारोह में उनके दोनों बच्चे शामिल हुए थे।