English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-11-04 120038

अवैध कब्जा (Illegal Possession) के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की टीमों ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल और झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

जांच एजेंसी (Investigation Agency) कोलकाता के एक व्यवसायी अमित अग्रवाल और कुछ अन्य के आवासीय और कार्यालय परिसरों में तलाशी ले रही है। वही झारखंड के रांची में कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आवास पर केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी चल रही है।

Also read:  स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर "हर घर तिरंगा" अभियान की घोषणा, असम के CM ने की हर घर तिरंगा फहराने की अपील, लोगों से किया ये आग्रह

 

आरोप हैं कि रांची के बरियातू में आर्मी की लगभग 50 एकड़ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़पने की कोशिश की है। इस मामले में पूर्व नगर आयुक्त समेत कई सीओ और रजिस्ट्रार भी ईडी के रडार पर हैं। सूत्रों की मानें तो ईडी ने आज इस मामले में झारखंड (Jharkhand) में 8 और पश्चिम बंगाल में 4 जगहों पर छापेमारी की है। कमिश्नर की जांच रिपोर्ट में सेना की जमीन की खरीद-फरोख्त का खुलासा पहले ही हो चुका है।

Also read:  कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप कहा- जनता के हक की लड़ाई मोदी सरकार को रास नहीं आ रही

उक्त रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि प्रदीप बागची नाम के व्यक्ति ने उक्त जमीन को फर्जी रैयत बताकर जगत बंधु टी एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड (Bandhu Tea Estate Private Limited) के निदेशक दिलीप कुमार घोष को बेच दिया था। जमीन की खरीद-बिक्री के लिए रजिस्ट्री में प्रदीप बागची ने जिन होल्डिंग नंबर से संबंधित दो अलग-अलग कागजातों को लगाया था, वह जांच में फर्जी पाए गए थे, जिसके बाद रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) की ओर से भी बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Also read:  BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी