English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-27 085635

 प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के जर्मनी दौरे पर है और आज G-7 की बैठक में शामिल होंगे। G-7 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी आज विश्व वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी शाम 7 बजे जी-7 समिट को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार को ही जर्मनी पहुंचे तो और उनका शानदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत कई क्षेत्रों में अपना परचम लहरा चुका है।

 

Also read:  कानपुर हिंसा में उपद्रव फैलने वालों की लिस्ट जारी, लिस्ट में सपा नेता का नाम शामिल

पीएम मोदी ने आपातकाल को बताया काला धब्बा

भारतीय समुदाय के बीच अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आपातकाल को देश के लिए काला धब्बा बताया प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नए भारत से दुनिया उम्मीद कर रही है और दुनिया हमें विश्वास से देख रही है।

Also read:  Global Investors Summit 2023: स्वच्छता और कार्य के बेहतर वातावरण को हमने ब्रांड के रूप में इंदौर को स्थापित किया- CM शिवराज सिंह चौहान

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के साथ एक बैठक की और द्विपक्षीय संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा की। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा सहयोग, कृषि, जलवायु कार्रवाई और खाद्य सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Also read:  सचिन पायलट ने सीएम गहलोत के खिलाफ बड़ा हमला,भ्रष्टाचार के मुद्दों पर अजमेर से जयपुर तक निकालेंगे ‘जन संघर्ष यात्रा’