English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-07 080414

देश में बीते 17 दिनों में पेट्रोल के दामों में 10 रुपये की बढ़ोत्तरी देखी गई है। इस बीच महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक पेट्रोल पंप के मालिक ने 50 रुपये से कम का पेट्रोल देने से मना कर दिया है।

 

वर्तमान समय में एशिया महाद्वीप के हालात सही नहीं चल रहे हैं। भारत के दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका राजनीतिक और आर्थिक मंदी की मार झेल रहे हैं। इस बीच श्रीलंका में तो ऐसे हालात हो गए हैं कि पेट्रोल की किल्लत के बीच पेट्रोल पंप पर सेना को सुरक्षा में तैनात कराया गया है। वहीं हमारे देश में भी बीते 17 दिनों में पेट्रोल के दामों में 10 रुपये का इजाफा देखा गया है।

भारत में पेट्रोल के दाम भले ही शतक लगा चुके हैं, लेकिन यह आसानी से मुहैया हो जा रहा है. फिलहाल अभी तक महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को पेट्रोल लेने के लिए अब एक छोटी सी शर्त को मानते देखा जा रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक पेट्रोल पंप के मालिक ने पचास रुपये से कम का पेट्रोल बेचने से साफ मना कर दिया है।

 

Also read:  निर्वाचन आयोग ने नई पार्टियों के पंजीकरण के लिए नियम में दी राहत, नोटिस अवधि घटाकर सात दिन की

पेट्रोल पंप मालिक रविशंकर पारधी का कहना है कि ‘लोग 20-30 रुपये का पेट्रोल मांगते हैं और जो मशीनें हैं वो काफी तेज चलती हैं। जब कर्मचारी नोजल उठाएगा तो उठाते ही 20-30 रुपये का पेट्रोल पूरा हो जाता है जिसके कारण लोग झगड़ा करते हैं, तो हमने बिजली की बचत और झगड़े कम करने के लिए ये फैसला लिया है।’

Also read:  UK के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन होंगे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि,पीएम मोदी को जी 7 का न्योता

 

इसे लेकर बतौर पेट्रोल पंप के मालिक की ओर से पंप पर पोस्टर भी लगाएं गए हैं. जिसे देख हर कोई हैरान हो रहा है। दरअसल हमारे देश में पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भी ज्यादातर लोग रोजाना के काम-काज के लिए 20 से 30 रुपये का पेट्रोल डलवाते देखे जाते हैं। जिससे की पेट्रोल डाल रही मशीन को चलाने में खर्च हो रही बिजली की खपत ज्यादा होती है।

Also read:  गोवा के नेता उत्पल पर्रिकर ने भारत की 'सर्जिकल स्ट्राइक' की विश्वसनीयता पर संदेह करने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की निंदा की

इसके साथ ही देखा गया है कि दाम बढ़ने पर कम दाम का पेट्रोल डलवाने पर लोगों को असंतुष्टि रहती है और कई बार लोगों की पेट्रोल पंप के कर्मचारियों संग बहस भी होते देखी गई है। जिसे रोकने के लिए पंप के मालिक ने यह तरीका निकाला है।