English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-05 092053

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सज संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने सभी प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रकोष्ठ में जितना प्रभावी काम होगा पार्टी उतनी ही मजबूत होगी।

 

श्री शिवप्रकाश यहां सभी प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के विचार, नीतियों और हमारी सरकारों के द्वारा किये जा रहे जनकल्याण के कामों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम हमारे विभिन्न प्रकोष्ठ है। प्रकोष्ठ योजना बना कर हर बूथ पर 51 प्रतिषत वोट शेयर के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

इस बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी सहित सभी प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।श्री शिवप्रकाश ने कहा कि आज देश के सबसे बडे हिस्से पर भाजपा की सरकारें है। सरकार समाज के हर वर्ग तक पहुंची है, तो इसमें पार्टी के साथ ही मोर्चा, प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए सभी प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी की नींव को मजबूत करने का काम प्रकोष्ठों का है।

Also read:  Coronavirus India: संक्रमणमुक्त हुए मरीजों की संख्या 75 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 45230 नए मामले

पार्टी ने अलग अलग समूहों और सोसायटी को जोडने का जिम्मा प्रकोष्ठ को दिया है। प्रकोष्ठों का कार्यक्षेत्र बडा है। प्रकोष्ठ में जितना प्रभावी काम होगा पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ जिस वर्ग के लिए काम करता है, उसके पदाधिकारी उस वर्ग से संबंधित कार्यक्षेत्र, उसकी समस्याएं और उसके निराकरण की दिशा में हमारी क्या भूमिका हो सकती है इसका अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजना, शिवराज सरकार के काम और भाजपा की नीतियां लेकर समाज के बीच जाएं, हमें अपार जनसमर्थन मिलेगा।

उन्होंने एक विस्तृत कार्ययोजना बनाकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांधी जी के ग्रामोदय, जैविक खेती, खादी और स्वच्छता के विचारों को भाजपा की सरकार पूरा कर रही है। आमजन को यह बात समझाने का काम हमें करना है और उन्हें बताना है कि किस तरह समाज में कुछ लोगों द्वारा भाजपा को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में मोदी जी के नाम का डंका बज रहा है।

Also read:  Coronavirus Vaccine: इन पांच कोरोना वैक्सीनों पर टिकी सरकार की उम्मीदें, जारी है परीक्षण

भारजपा के लिए देश और प्रदेश में अनुकूल माहौल है। हमें विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल को जीतना है और 2024 में श्री मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत हासिल करनी है।पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि मध्यप्रदेश पार्टी संगठन के कार्यो और विचारों को आमजन तक पहुंचाने में देश के सभी राज्यों में एक अलग स्थान रखता है। कार्यकर्ताओं की गुणवत्ता, उनकी कार्यकुशलता और सांगठनिक क्षमता में भी मध्यप्रदेश रोल मॉडल प्रदेश है। देश के अन्य प्रांतों में हमारे विचार की सरकार बने इसके लिए मध्यप्रदेश में सफलता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से हमें आने वाले 25 वर्षों तक सरकार में रहकर अपने विचार को बढाने का काम करना है। कार्य विस्तार के आधार और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर 200 सीटें पार होगी।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि अलग अलग क्षेत्रों और वर्गों में पार्टी की विचारधारा पहुंचे इसके लिए हमारे यहां प्रकोष्ठों की संरचना है। सभी प्रकोष्ठों की बैठक में आज सामूहिक शक्ति का प्रकटीकरण दिखायी दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास और सबका प्रयास का मंत्र समाज में सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

Also read:  हमद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कतर सीमा शुल्क विभाग द्वारा हशीश जब्त किया गया

उन्होंने कहा कि भाजपा को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाने में प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाले प्रकोष्ठ बड़ी ताकत है। आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लक्ष्य बनाकर काम करेंगे तो भाजपा इतिहास रचेगी। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि प्रकोष्ठ भाजपा के महत्वपूर्ण अंग है। कार्य क्षेत्र के अनुसार सभी प्रकोष्ठ अपने कार्य का विभाजन करें। साथ ही प्रकोष्ठ अपनी विधाओं के अनुसार प्रबुद्धजनों और समाज की प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोडने का अभियान शुरू करे।