English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-04-05 103945

त्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के शिवहर इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मठ गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में 40 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस दौरान ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए। इसमें कई बच्चे भी थे।

 

Also read:  आप मेरे साथ खड़े रहते हैं तो बहुत कुछ होगा, मैं कुछ भी तोड़ूंगी नहीं, हम किसी की नौकरी नहीं छीनेंगे, हम अचानक से ताज महल से मुंह नहीं मोड़ लेंगे- ममता बनर्जी

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों को बचाने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला गया। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर है।

Also read:  दिल्ली शराब घोटाले पर बीजेपी ने जमकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर हमला, 100 करोड़ रुपए की दी गई थी रिश्वत

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर यह लोग मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में बाबा नीम करौली मंदिर गए थे। मंदिर में आयोजित मुंडन संस्कार समारोह में शामिल होने के बाद यह सभी लोग लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

Also read:  महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजली, बोले- महाराजा हरि सिंह जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूँ