English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-30 165752

फिलीपींस में एक नाव में आग लगने से 31 लोगों की झुलसकर मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, नाव पर करीब 261 लोग सवार थे, जिनमें से 230 लोगों को बचा लिया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

 

आपदा अधिकारी निक्सन अलोंजो ने कहा कि बुधवार को मिंडानाओ द्वीप पर ‘लेडी मैरी जॉय 3’ नाम की नाव ज़ाम्बोआंगा शहर से सुलु प्रांत में जोलो द्वीप जा रही थी। इसी दौरान नाव में अचानक आग लग गई। घटना के बाद नाव पर सवार कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी।

Also read:  PM मोदी ने यूक्रेस से लौटे छात्रों से की बात, कहा- 'नीतियां सही होतीं तो बच्चों को पढ़ने विदेश नहीं जाना पड़ता'

फिलीपींस कोस्ट गार्ड और मछुआरों सहित बचावकर्मियों ने 195 यात्रियों और चालक दल के 35 सदस्यों को बचा लिया। बेसिलन के गवर्नर जिम सलीमन ने बताया कि नाव पर शुरुआती जांच पड़ताल में 18 शव बरामद किया गया। बाद में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।

Also read:  बरेली नगर पंचायत सीएम योगी के जन्मदिन पर काटेगी विश्व का सबसे ऊंचा केक, बनेगा वर्ल्ड रिकार्ड

आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं

आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बेसिलन के गवर्नर ने बताया कि जीवित बचे लोगों को ज़ाम्बोआंगा और बेसिलन ले जाया गया, जहां उनके स्वास्थ्य के मुताबिक उनका इलाज किया जा रहा है।

Also read:  इंस्पेक्टर पिता ने DSP बेटी को 'नमस्ते मैडम' कहकर किया सैल्यूट

तट रक्षक की ओर से जारी की गई तस्वीरों में एक जहाज जलती हुई दिख रही है जिस पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। पास में ही कुछ तट रक्षक छोटी नावों के जरिए पानी में कूदे लोगों को निकालते दिख रहे हैं।