English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में लोकप्रिय भोजनालय’बाबा का ढाबा’ (Baba Ka Dhaba) के मालिक कांता प्रसाद (Kanta Prasad) ने इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर व यूट्यूबर गौरव वासन (Gaurav Wasan) के खिलाफ डोनेशन के पैसों की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई है. बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद (Kanta Prasad) ने इस पूरे मामले पर  बात की. उन्होंने गौरव पर आरोप लगाया कि दान की राशि अपने और अपनी पत्नी के नाम पर मंगवा ली. बता दें कि गौरव ने ही सबसे पहले ‘बाबा का ढाबा’ का वीडियो सोशल मीडिया शेयर किया था.

कांता प्रसाद का आरोप है कि गौरव ने उनके और उनकी पत्नी की मदद के नाम पर आए पैसों में हेरफेर की है. ढाबा वाले बाबा ने आरोप लगाया कि गौरव ने डोनेशन के पैसे अपने, अपनी पत्नी और भाई के नाम पर मंगाया था. मुझे सिर्फ 2,33,677 रुपये का चेक दिया गया. हमने बैंक में चेक लगा दिया है.

Also read:  Nuh Violence: हिंसा के बाद शहर में मस्जिद व मंदिर के पास अलर्ट ,24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात किए गए

कांता प्रसाद ने अपने आरोप में कहा कि गौरव ने किसी को बताया था कि हमारे खाते में 20 लाख रुपये हैं, वहां से यह बात लीक हुई है. गौरव को कैसे पता था कि मेरे खाते में कितने पैसे हैं? सारे पैसे उनके ही खाते में आए हैं. उन्होंने हमें बताया था कि सिर्फ 2 लाख रुपये आए थे. मेरे नाम पर आई मदद को उन्होंने खुद रख लिया. गौरव ने कहा था कि बाबा अपना खाता नंबर किसी को मत देना.

Also read:  मेज़न मिनी टीवी ने मंगलवार को अपनी आगामी शृंखला 'हंटर' टूटेगा नहीं तोड़ेगा' का दमदार ट्रेलर किया जारी

ब्लॉगर गौरव वासन ने एनडीटीवी से बातचीत में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया और सिलसिलेवार तरीके से आरोपों का जवाब दिया.गौरव ने बताया, ‘8 अक्टूबर को जो 75 हज़ार कैश आया वो बाबा के बैंक खाते में जमा किया. बैंक ने उसी दिन हमें बताया कि बाबा के खाते में 20-25 लाख रुपए आ गए हैं, इसलिए बैंक खाता सीज कर दिया गया है.’

उन्होंने कहा, ‘मेरे खाते में बाबा के नाम से 3 लाख से ज़्यादा पैसा आया. सारा पैसा बाबा को चेक, NEFT के माध्यम से दिया गया.’

Also read:  Tejashwi Yadav Birthday: 31 साल के हुए तेजस्वी यादव, चिराग पासवान ने दी बधाई

वहीं, गौरव वासन ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया है कि उन्होंने कोई बेईमानी नहीं की है, और अपनी बात को साबित करने के लिए वह जल्द ही एक वीडियो के रूप में बैंक का वेरिफाइड स्टेटमेंट अपलोड करेंगे.

हाल ही में  ‘Baba Ka Dhaba’ का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किए जाने के बाद वह फेमस हो गए थे. वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान (Baba Ka Dhaba) न चल पाने से आर्थिक तंगी को लेकर अपनी व्यथा बताई थी.