English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-18 154925

बिहार के गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप और दो वाहनों को फूंक दिया।

पुलिस के मुताबिक, रंगदारी नहीं दिए जाने के कारण घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की देर रात को तरवन मोड़ के पास अनन्या पेट्रोल पंप पर दो बाइक पर सवार होकर चार लोग पहुंचे। इसके बाद हथियार दिखाते हुए बाइक में पेट्रोल भरवाया और पैसा नही दिए।

Also read:  दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से जताई नाराजगी, कहा-अकेले ड्राइविंग करते समय मास्क अनिवार्य बेतुका आदेश

जब कर्मचारियों ने पैसे की मांग की तो आरोपी भड़क गए और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने पेट्रोल का भुगतान करने के बजाय उनसे रंगदारी की मांग की। इसी दौरान अपराधियों ने पंप में आग लगा दी। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना में चार वेंडिंग नोजल जल गए।

Also read:  कर्नाटक के एक जज को 'ट्रांसफर की धमकी' मिली, राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला, राहुल गांधी बोले- डरो मत

इसके बाद बदमाशों ने पास खड़ी एक स्कूली बस और एक बाइक को भी फूंक दिया। घटना करने के बाद अपराधी आराम से मौके से फरार हो गए। बांके बाजार के थाना प्रभारी कुमार सौरभ ने बुधवार को इस घटना को नक्सली घटना मानने से इंकार करते हुए बताया कि रंगदारी नहीं देने के कारण अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Also read:  यूपी में पांचवें चरण चुनाव के लिए आज अमेठी और प्रयागराज में रैली करेंगे प्रधानमंत्री मोदी