English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

कोरोनोवायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के बीच, एक्टर बोमन ईरानी (Boman Irani) ने ‘ओवर द रेनबो’ गाने के साथ आशा का एक संदेश दिया है. बोमन ईरानी ने ऑस्कर विनिंग क्लासिक गाना ‘ओवर द रेनबो (Over The Rainbow Song)’, जिसे जूडी गारलैंड ने 1939 में फिल्म ‘द विजार्ड ऑफ ओज (The Wizard Of Oz)’ में गाया था. अब इस गाने को बोमन ईरानी ने कुछ युवा लड़कियों के साथ मिलकर गाया है. बृहस्पतिवार की रात को बोमन ईरानी (Boman Irani Video) ने अपने गाने का वीडियो फैन्स के साथ साझा किया था.

Also read:  यह बॉलीवुड एक्ट्रेस साड़ी पहनकर बीच पर कार्टव्हील स्टंट करती आईं नजर, वायरल हुआ Video

बता दें, इस गाने के लिए हर सिंगर ने अपने घर से वीडियो बनाया है. सिंगर के शॉट्स के साथ आकांक्षा के बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृति की तस्वीरें को भी वीडियो में दिखाया गया है. बता दें, आकांक्षा फाउंडेशन में फिलहाल बोमन ईरानी (Boman Irani) काम कर रहे हैं. इस गाने में वायनलिस्ट आलिया रामकृष्णन और सेलिस्ट नईमा रामकृष्णन ने अपने संगीत से जादू भर दिया है. वहीं, गाने का समंव्य दानिश खंबाटा और नरीमन खंबाटा ने किया है.

Also read:  उर्मिला मांतोंडकर शिवसेना में होंगी शामिल, संजय राउत ने कही ये बात

वीडियो को शेयर करते हुए बोमन ईरानी (Boman Irani Video) ने फेसबुक पर लिखा, “इन सुपरस्टार्स के साथ ‘ओवर द रेनबो’ गाना गाया; वे अपने फोन में बहुत खुशी और प्रतिभा के साथ गाते हैं कि मुझे तकनीक और प्यार के इस मिश्रण को साझा करने का सौभाग्य मिला.” बोमन ईरानी के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Also read:  Soumitra Chatterjee Death: अमिताभ बच्चन और आमिर ख़ान ने सौमित्र चटर्जी को दी श्रद्धांजलि, 'भारतीय सिनेमा का प्रकाश-पुंज चला गया'