English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-10 160644

भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को दिनभर उतार-चढ़ाव हावी रहा। कभी हरे तो कभी लाल निशान में झूल रहा बाजार आखिरी आधे घंटे में गिरकर लाल निशान में बंद हुआ।

 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 105.82 अंक गिरकर 54364.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 61.80 अंक गिरकर 16240.05 पर क्लोज हुआ। दोपहर में बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहा था लेकिन आखिरी घंटों में बाजार में तेज गिरावट आई और इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

Also read:  WHO ने कहा, AstraZeneca की कोरोना वैक्सीन पर रोक लगाने की कोई वजह नहीं

Coal India, Tata Steel, ONGC, Hindalco Industries और JSW Steel निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं HUL, Eicher Motors, Asian Paints, UltraTech Cement और IndusInd Bank टॉप गेनर रहे। आज बैंक को छोड़कर ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। मेटल, पावर, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, आईटी एंड रियल्टी इंडेक्स 1 से लेकर 5 परसेंट तक डाउन रहे. मेटल तो 5 प्रतिशत तक नीचे रहा। हालांकि बैंक शेयर 0.5 परसेंट चढ़कर बंद हुए।

Also read:  वित्तीय क्षेत्र में ब्लॉकचेन अपनाने को बढ़ावा देने के लिए क्यूएफसी, सेटलमिंट इंक समझौता

बीएसई मिडकैप और स्मॉल कैप दोनों लगभग 2 फिसदी गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे चढ़कर 77.32 पर क्लोज हुआ। सोमवार को रुपया 77.46 पर क्लोज हुआ था।

Also read:  कोरोना ने फिर बरपाया कहर, 24 घंटे में मिले18313 नए मरीज