English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-03-27 164517

 भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता खेसारी लाल यादव फिल्म वीर हनुमान में काम करते नजर आयेंगे।वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी-फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार, खेसारी लाल यादव और निर्देशक पराग पाटिल की जोड़ी फिर से साथ काम करने जा रही है।

 

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी-फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने खेसारी लाल यादव को लेकर अपनी नई भोजपुरी फ़िल्म वीर हनुमान को घोषणा की है, जिसका निर्देशन पराग पाटिल करने जा रहे हैं, वही फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी की है।

Also read:  अलग-अलग जोन में चल रहे ट्रैक की मरम्मत और निर्माण कार्यों के चलते 239 ट्रेनें रद्द, जानें अपने ट्रेन का स्टेटस

वर्ल्डवाइड चैनल जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत वीर हनुमान की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। फिल्म की घोषणा करते हुए निर्माता रत्नाकर कुमार ने एक पोस्टर सांझा किया है। जिसमें वीर हनुमान का आधा भाग नजर आ रहा है। वही पूरा पोस्टर सिंदूर रंग के साथ बनाया गया है। रत्नाकर कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि अनाउंसिंग फिल्म वीर हनुमान विथ खेसारी लाल यादव.शूटिंग स्टार्टिंग सून.डरेक्टेड बाय पराग पाटिल, प्रोड्यूस बाय रत्नाकर कुमार, रिटेन बाय अरविंद तिवारी।

Also read:  अजित ने कहा कि कांग्रेस के चलते ही महाविकास आघाड़ी (MVA) में दरार आई

निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया कि हमने खेसारी लाल यादव के साथ अपने ड्रीम प्रोजेक्ट वीर हनुमान की घोषणा की है। जिसकी तैयारी हम पिछले बहुत समय से कर रहे हैं। फिल्म वीर हनुमान में आपको खेसारी लाल यादव का एक अलग अवतार देखने को मिलने वाला है।जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

Also read:  डूंगरपुर जिले के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 3 नई ट्रेन शुरू होने को मिली हरी झंडी