English മലയാളം

Blog

नई दिल्ली: 

कुछ हफ्तों पहले कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) अब फिलहाल पूरी तरह से ठीक हो गई हैं. अब वह अपने डांस रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर्स के सेट पर वापस लौट आईं हैं, मलाइका इस शो की जज हैं. वहीं, अब वह एक बार फिर से शो में पहने गए अपने आउटफिट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई फोटोज शेयर की हैं. जिनमें वह अलग-अलग आउटफिट्स में पोज़ देते हुए नज़र आ रही हैं. मलाइका ने इंस्टाग्राम पर येलो लहंगे में अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं. आइए जानते हैं क्या है मलाइका अरोड़ा के इस लहंगे की खासियत. जिसे पहनकर वह इतनी स्टनिंग लग रही हैं.

Also read:  मलाइका अरोड़ा ने 'अनारकली डिस्को चली' सॉन्ग पर किया ऐसा धमाकेदार डांस, Video ने मचा दी धूम

इंडियाज बेस्ट डांसर्स के अपकमिंग एपिसोड में मलाइका आपको येलो कलर के कलीदार शिमरिंग लहंगे में नज़र आएंगी. यह लंहगा जाने माने डिजाइनर तरुण तहिलियानी (Tarun Tahiliani) द्वारा डिजाइन किया गया है. एक्ट्रेस का यह प्यारा सा सिल्क लहंगा व्हाइट एंब्रॉएड्री और रेशमी बॉर्डर से बना है. लहंगे के मेनका हरिसिंघानी( Maneka Harisinghani) ने स्टाइल किया है. इस लहंगे को एक्ट्रेस ने वन शोल्डर स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ टीमअप किया है और साथ ही मुकेश जड़ा हुआ दुपट्टा एक साइट कैरी किया है. मलाइका ने इस लहंगे के साथ अपराजिता तूर (Aprajita Toor) की डिजाइनर जूतियां कैरी की हैं. इसके साथ उन्होंने ब्लैक गोल्डन इयरिंग्स कैरी की हैं.

Also read:  मलाइका अरोड़ा ने दिवाली के मौके पर पहना रेड लहंगा, फिर यूं डांस करती आईं नजर- Viral हुआ Video

लहंगे के साथ मलाइका ने डिजाइनर सुमित के ब्रैंड अपाला (Apala) का नीले पत्थरों वाला हैवी चोकर नेकलेस, इयरिंग्स और रिंग्स कैरी किए है. तो देखा आपने इस येलो कलर के स्टाइलिश लहंगे में मलाइका अरोरा कितनी खूबसूरत और ग्लैमरस दिख लह रही हैं. अगर आप भी किसी पार्टी या फंक्शन में मलाइका की तरह ही लहंगे में स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो मलाइका के इस लहंगे को कॉपी कर सकती हैं.