English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-22 133535

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बीमार होने पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उद्धव ठाकरे जब तक बीमार हैं तब तक उन्हें अपने किसी विश्वसनीय को सीएम की कुर्सी सौंप देनी चाहिए। इसके जवाब में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनके पिता बिलकुल ठिक हैं।

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले करीब 45 दिनों से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है और न ही दफ्तर आ रहे हैं। दरअसल, बीते दिनों उनके गले का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के डेढ़ महीने से अधिक समय से दफ्तर नहीं आने पर अब महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को स्वस्थ होने तक अपना प्रभार किसी और को सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उनकी अनुपस्थिति सही नहीं मानी जाएगी। पाटिल ने आगे कहा कि उद्धव कांग्रेस और एनसीपी पर भरोसा नहीं है तो राज्य मंत्री और अपने बेटे आदित्य ठाकरे को प्रभार सौंप दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन बिना मुख्यमंत्री के नहीं चल सकता है, हर काम के लिए सीएम चाहिए। ऐसे में किसी और को यह चार्ज देना चाहिए। पाटिल ने कहा कि सबसे सही यह रहेगा कि आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बना सकते हैं।

Also read:  भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमण के 1805 नए मामले, 6 लोगों की मौत

आदित्य ठाकरे ने दिया जवाब
वहीं मुख्यमंत्री उद्धव के बेटे और मंत्री आदित्य ठाकरे ने पाटिल के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि मेरे पापा बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुछ दिनों में काम पर लौट जाएंगे। उन्होंने पाटिल के बयान को निराधार बताया।

Also read:  महाराष्ट्र सरकार ने सख्त किए कोरोना प्रतिबंध, जाने नई गाइडलाइन

रामदास अठावले ने दिया जवाब
वहीं, चंद्रकांत पाटिल के बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर सीएम उद्धव की तबीयत सही नहीं है और मुख्यमंत्री किसी और को बनाना है तो देवेंद्र फडणवीस को बना लें। भाजपा और शिवसेना का ढाई-ढाई साल वाला फार्मूला यहां पर आकर दोनों साथ आ सकते हैं।

पाटिल पर एनसीपी ने बोला हमला
इधर चंद्रकांत पाटिल के बयान पर एनसीपी सांसद फौजिया खान ने कहा कि पाटिल को अपनी हद में रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आखिर वह कैसे तय कर सकते हैं कि सीएम कौन बनेगा या कौन नहीं बनेगा? यह तो उद्धव की इच्छा पर निर्भर है।

Also read:  सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मंगलवार को केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक गहरी खाई में गिर गई

सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे उद्धव
सीएम उद्धव ठाकरे सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी से उबर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें लगभग 21 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। मंगलवार को, ठाकरे ने सत्र की पूर्व संध्या पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक कैबिनेट बैठक और विधायकों के लिए एक चाय पार्टी में भाग लिया।