English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-04-15 105446

पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए शूटर गुलाम को शनिवार सुबह सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया जबकि माफिया अतीक के बेटे असद को दफनाने की तैयारी चल रही है। कसारी मसारी कब्रिस्तान में काफी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। पुलिस पीएसी और आरएएफ के जवान भी मुस्तैद हैं।

Also read:  यूपी चुनाव में मिली हार के बाद जयंत चौधरी ने भंग किए RLD के सभी संगठन

चकिया से लेकर कसारी मसारी तक एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है। कब्रिस्तान के भीतर सभी को प्रवेश की इजाजत नहीं है। जो शख्स जाना चाहता है उसे पुलिस रिकॉर्ड में लाया जा रहा है। इसके तहत असद को मिट्टी देने वाले शख्स का नाम पता मोबाइल नंबर रजिस्टर में अंकित किया जा रहा है।

Also read:  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत कोशियारी से मिले NSA अजित डोभाल

अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरी डीसीपी दीपक भूकर और एडीसीपी क्राइम सतीशचंद्र पुराने शहर के हालात को देखते हुए और जनाजे में जुट रही भीड़ को लेकर सतर्क और सक्रिय हैं। उमेश पाल हत्याकांड में इनामी रहे असद और गुलाम को झांसी में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मार गिराया था। उधर, माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ से पूछताछ चल रही है। अदालत से अनुमति मिलने पर अतीक भी पुलिस अभिरक्षा में कब्रिस्तान पहुंच सकता है।