English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-07-16 105803

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बागी विधायकों को चुनाव लड़ने की चुनौती पर पलटवार किया है।

शिंदे ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर उनका साथ देने वाले शिवसेना के 40 विधायकों में से एक भी अगले चुनाव में हार गया तो वह राजनीति छोड़ देंगे। शिंदे ने उद्धव पर तंज कसते हुए कहा कि क्या गलत हुआ था, इस पर आत्ममंथन करने के बजाय वो लोग हमें और हमारे विधायकों को ही ‘देशद्रोही’ करार देते रहे।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम शिंदे ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, ‘कहा जा रहा है कि कोई भी बागी विधायक चुनाव नहीं जीत पाएगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ‘पिछले विद्रोह अलग थे। तब स्थिति अलग थी। अब जो हुआ, वह विद्रोह नहीं है। मैं कहता हूं कि कोई भी विधायक चुनाव नहीं हारेगा। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। अगर इनमें से कोई भी हारा तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। प्रभादेवी में एक बागी विधायक संजय शिरसाट के सम्मान कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि ये कौन होते हैं जो तय करेंगे कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा? इसका फैसला तो जनता को करना है। वोटरों को करना है।’

Also read:  भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,219 नए मामले आने से देश में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,49,726 हो गई है

उद्धव ठाकरे ने पहले कहा था कि शिवसेना से बगावत करने वाला कोई भी विधायक चुनाव लड़ता है तो जीत नहीं पाएगा। एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के बाद भी कहा था कि वह सुनिश्चित करेंगे कि उनके सभी विधायक चुनाव जीतें। उन्होंने भरोसा जताया था कि बीजेपी और उनकी टीम मिलकर 200 सीटें लेकर आएगी। ऐसा नहीं हुआ तो मैं खेतों में चला जाऊंगा।

Also read:  यूएई का राशिद रोवर अप्रैल के अंत तक चंद्रमा पर उतरने के लिए ट्रैक पर है

संजय के बाद विधायक अब्दुल सत्तार के स्वागत समारोह में भी सीएम शिंदे ने उद्धव का नाम लिए बिना निशाना साधा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंदे ने कहा कि उन्होंने दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे के जीवन पर एक फिल्म बनाई थी, जिसे लोगों ने पसंद भी किया था। लेकिन कुछ लोग इसे पचा नहीं पाए और उस पर अपना गुस्सा निकाला। लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है कि कौन पसंद करता है, कौन नहीं।

Also read:  चुनाव से पहले कर्नाटक को पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, शुक्रवार को करेंगे 3800 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास