English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-08-01 094722

म्यांमार की राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा परिषद ने रविवार को देश में लागू आपातकाल की अवधि छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया। परिषद ने कहा कि बहुदलीय आम चुनाव के लिए आवश्यक।

 

म्यांमार की राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा परिषद ने रविवार को देश में लागू आपातकाल की अवधि छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया। परिषद ने कहा कि बहुदलीय आम चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियों हेतु यह निर्णय लिया गया है।

Also read:  अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा, "दुनिया भर में रहने वाले हर सिख के मन में सबसे बड़ा सवाल

 

उल्लेखनीय है कि म्यांमार के 2008 के संविधान के अनुसार देश की आपातकाल की स्थिति को दो साल तक लागू किया जा सकता है। पहली बार में आपातकाल एक साल के लिए लागू किया जा सकता है। इसके बाद छह-छह महीने करके दो बार इसे विस्तार दिया जा सकता है।

Also read:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी नेताओं को लामबंद करने में जुटे

म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट स्वे ने पिछले साल एक फरवरी को एस साल के लिए आपातकाल लागू करने की घोषणा की थी और रक्षा सेवाओं के कमांडर-इन-चीफ सीनियर जनरल मिन आंग हलिंग को राज्य की शक्ति सौंप दी थी। यहां पर इस साल 31 जनवरी को राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा परिषद ने आपातकाल की स्थिति को छह महीने के विस्तार की घोषणा की थी।

Also read:  नवनिर्वाचित कुवैती सांसदों ने इस धारणा पर बल दिया कि विधानसभा अरबों डॉलर के नुकसान के लिए जिम्मेदार है