English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-06 080202

लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हीट वेव चलने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 150 दर्ज किया गया है।

 

 यूपी (UP) में गर्मी से परेशानी बढ़ती ही जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले अगले 5 दिनों में गर्मी में और इजाफा होगा, क्योंकि इस दौरान हीट वेव (Heat Wave) चलने की संभावना है। इसकी वजह से ‘लू’ की मार लोगों को झेलनी पड़ सकती है। यूपी में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और 10 अप्रैल तक तापमान इसी तरह से हर रोज नए रिकॉर्ड बना सकता है। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है. फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और तेजी धूप निकलेगी। वहीं यूपी में वायु गुणवत्ता सूचकांक ज्यादातर शहरों में मध्यम या संतोषजनक श्रेणी में है। आइये जानते हैं कि बुधवार को यूपी के बड़े जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है?

Also read:   सीबीआई ने नौकरी के बदले जमीन 'घोटाले' के संबंध में जस्वी यादव को किय तलब

लखनऊ

लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हीट वेव चलने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 150 दर्ज किया गया है।

वाराणसी

वाराणसी में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां भी हीट वेव चलने का अनुमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 100 है।

Also read:  मोदी, केजरीवाल पर बरसी प्रियंका गांधी, कहा-मोदी 'बड़े मियां' तो केजरीवाल 'छोटे मियां

प्रयागराज

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हीट वेव चलने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 149 रिकॉर्ड किया गया है।

कानपुर

कानपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हीट वेव का प्रकोप यहां भी रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 129 है।

गोरखपुर

गोरखपुर में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 86 दर्ज किया गया है।

Also read:  गौतमबुद्ध नगर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में 31 मार्च तक धारा 144 लागू की गई

अयोध्या

अयोध्या में अधिकतम तापमान 41.6 और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 81 दर्ज किया गया है और ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है।

मेरठ

मेरठ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ श्रेणी में 229 दर्ज किया गया है।

आगरा

आगरा में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हीट वेव चलने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 138 दर्ज किया गया है।