English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-04-07 075928

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र को चेतावनी दी है कि देश में जल्द ही एक और किसान आंदोलन शुरू हो सकता है। उन्होंने सरकार पर पिछले साल किए वादों को अब तक न निभाने का आरोप लगाते हुए किसानों से अगले आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।

 

Also read:  बिहार में पहले चरण का मतदान शुरू, पीएम मोदी ने सामाजिक दूरियां बनाए रखने की याद दिलाई

टिकैत ने कहा, ‘अभी हमने आंदोलन की कोई तारीख तय नहीं की है लेकिन हम जल्द ही इसे शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तीन विवादित कृषि कानून वापस लेने के साथ ही किसानों ने सरकार से कई और मांगे की थीं जिनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की भी मांग भी थी।

Also read:  मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी पहुंचे भारत, णतंत्र दिवससमारोह में होंगे शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत

टिकैत ने कहा कि हाल में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद सरकार सब कुछ भूल गई है लेकिन किसानों को वे वादे नहीं भूले हैं। सब याद है। उचित मूल्य पर बिजली, सिंचाई और फसलों के लिए एमएसपी जैसे मुद्दों पर अब तक कुछ भी नहीं किया गया है।

Also read:  राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया वायु सैनिक, हादसे का शिकार हुए वायु सैनिक की एयर फोर्स स्टेशन पुणे में थी तैनाती