English മലയാളം

Blog

दिल्ली में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.8 मापी गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 9.17 बजे पश्चिमी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकंप का केन्द्र पश्चिमी दिल्ली में 15 किलोमीटर की गहराई पर था।

Also read:  दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंची, नोएडा का हाल बेहाल, पीएम 2.5 400 के पार

 

हालांकि इसकी तीव्रता इतनी कम थी कि लोगों को पता भी नहीं चला। बीते साल भी दिल्ली-एनसीआर में इस तरह के हल्के तीव्रता वाले कई भूकंप दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए थे। बता दें कि भूकंप की दृष्टि दिल्ली संवेदनशील जोन में आता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यहां अधिक तीव्रता वाला भूकंप आया तो काफी नुकसान हो सकता है।