English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-19 200611

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। राहुल गांधी 52 साल के हो गए हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

 

Also read:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19वीं सदी में स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का मंगलवार को किया दौरा

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है, “गांधीवादी मूल्यों के साथ ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ को बचाए रखने की लड़ाई के नेतृत्वकर्ता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देशहित, समाजहित और जनहित में आपकी मुखरता हमारी प्रेरणा है। ईश्वर और शक्ति दें।”

Also read:  उत्तराखंड में 179 सड़कें बंद, गंगोत्री हाईवे पर सुनगर और गंगानाली में लगभग 2000 कांवड़िये फंसे

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की थी। राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से कई राज्यों में युवाओं द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रविवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने देश की मौजूदा हाल पर भी चिंता जाहिर की थी।

Also read:  नए कोरोना स्ट्रेन के फैलने के दौरान 246 यात्रियों को लेकर UK से भारत आ रही है पहली एयर इंडिया फ्लाइट