English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-09-15 122727

प्रियंका गांधी ने सरकार से पूछा कि आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं? परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया थाः प्रियंका गांधी पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी में दो बहनों की कथित तौर पर हत्या किये जाने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती। प्रियंका ने कहा कि सरकार कब जागेगी?

Also read:  राहुल गांधी ने पुलवामा हमले के घटनास्थल लेथपोरा जाकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट में लिखा- लखीमपुर (उप्र) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती।आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं?

वहीं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने घटना को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने ट्वीट किया, “लखीमपुर में दिन-दहाड़े, दो नाबालिग, दलित बहनों के अपहरण के बाद उनकी हत्या, बेहद विचलित करने वाली घटना है।”

Also read:  नोएडा में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने नाइट पेट्रोलिंग शुरू, खुले में सार्वजनिक जगह शराब पीने वालों पर अंकुश

राहुल गांधी ने भाजपा का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधते हुए कहा, “बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद की भी नहीं जा सकती। हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना ही होगा।”

Also read:  S-400 मिसाइल एयर डिफेंस सिस्‍टम को चीन की सीमा पर सक्रिय कर देगा,

पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सुमन ने एक संवाददाता सम्मेलन में गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “हमने घटना के बाद रातभर चले तलाशी अभियान के दौरान जुनैद, सोहेल, हाफिजुर रहमान, करीमुद्दीन, आरिफ और छोटू को गिरफ्तार किया है।