English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-02-23 123810

हाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग में सचिव के पद पर तैनात 57 वर्षीय एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) अधिकारी की दक्षिण मुंबई के एक होटल में एलर्जी के लक्षण विकसित होने के बाद मौत हो गई।

 

Also read:  बिहार में बच्चों के वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही, नालंदा में दो किशोरों को लगा दी गलत वैक्सीन

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार शाम को हुई जब पीडब्ल्यूडी सचिव प्रशांत दत्तात्रेय नवघरे काला घोड़ा इलाके में स्थित होटल में खाना खाने गए थे।

उन्होंने कहा कि रात का खाना खाने के दौरान उन्हें कुछ एलर्जी के लक्षण विकसित हुए और वह मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Also read:  देश की बढ़ती जनसंख्या को लेकर सुप्रीम ने केंद्र सरकार किया नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई है और व्यक्ति की मौत की जांच की जा रही है।

Also read:  'शिव संवाद यात्रा' में आदित्य ठाकरे ने कहा- जल्द गिर जाएगी शिंदे की सरकार, बागी विधायकों को दिया ''गद्दार'' करार