English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-06-19 132936

 पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। वे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बुलावे पर 21 जून से 23 जून तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर  रहेंगे। यह जानकारी विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने दी।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी पहले जरूर 6 बार अमेरिका की यात्रा पर जा चुके हैं, लेकिन यह पीएम मोदी की पहली आधिकारिक यात्रा होगी यानी पहली बार पीएम मोदी व्हाइट हाउस में राजकीय आमंत्रित अतिथि के तौर पर जाएंगे। क्वात्रा ने कहा कि पहले दिन पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे 21 जून को ही न्यूयॉर्क से रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम में उनका पहला खास फोकस कौशल और क्षमता निर्माण का कार्यक्रम होगा। इसके तहत पीएम और यूएसए के राष्ट्रपति के बीच निजी बातचीत होगी।

पीएम मोदी के दौरे के दूसरे दिन आधिकारिक द्विपक्षीय बैठक होगी। यूएसए कांग्रेस और यूएस को पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। दौरे के दूसरे दिन अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की मेजबानी में राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा।

Also read:  11 साल बाद नोएडा गए अखिलेश, जानें क्यों नहीं जाते नोएडा

तीसरे दिन चुनिंदा सीईओ से करेंगे मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी के आधिकारिक दौरे के तीसरे और अंतिम दिन यानी 23 जून को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ चुनिंदा चीफ एक्जीक्यूटिव अधिकारियों CEOs से मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम अमेरिका के उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री ब्लिंकन द्वारा कैनेडी सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

Also read:  Coronavirus In India: 125 दिन बाद सामने आए सबसे कम मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 29164 नए मरीज

23 जून को ही भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

इसी दिन यानी 23 जून को पीएम मोदी के दौरे का अंतिम प्रोग्राम भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत का होगा। जिसकी अमेरिका के भारतवंशियों को उत्सुकता के साथ प्रतीक्षा है। इसके लिए पहले से ही जोर शोर से तैयारियां की गई हैं।  खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जापान में पिछले दिनों आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी से मुलाकात कर इस बात का जिक्र किया था। इसके बाद पीएम मोदी और बाइडन गले मिले थे।