English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-06-14 131312

आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के मुखिया भगवंत मान लगातर विपक्ष के निशाने पर हैं।

 

भगवंत मान ने पंजाब में भले ही जबरदस्त तरीके से सरकार बनाई है लेकिन हाल के दिनों में वे घिरे हुए हैं। इसी कड़ी में अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर सप्ताह भगवंत मान को शराब की पेटी भेजते हैं।

दरअसल, अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि हर सोमवार को केजरीवाल शराब की पेटी भेज देते हैं और कहते हैं कि आप अपनी सरकारी कोठी में बैठकर ऐश कीजिए सरकार मैं खुद चला लूंगा। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल ने भगवंत मान को नौकरी पर रखा हुआ है। इसके अलावा सुखबीर सिंह ने कहा कि सीएम भगवंत मान की सरकार की वजह से सिद्दू मूसेवाला की जान गई।

Also read:  UP Election: पांचवें चरण में 60 प्रतिशत हुआ मतदान, जानें किसे होगा फायदा

बादल ने पंजाब की आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां पर सरकार तो अरविंद केजरीवाल चला रहे हैं। सुरक्षा वापस लेने के मामले पर भी उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार ने सिक्योरिटी वापस लेने का ढिंढोरा पीटा और दुश्मन अलर्ट हो गया। सुखबीर सिंह ने कहा कि अगर सिक्योरिटी वापस लेनी थी तो अरविंद केजरीवाल से वापस लेते, राघव चड्ढा से वापस लेते।

Also read:  आज से कई बड़े बदलाव होंगे जिनका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ेगा, एलपीजी के दामों में भी कटौती की गई

पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही भगवंत मान सरकार निशाने पर है। इससे पहले सुखबीर बादल ने यह भी कहा कि जिस तरह के हालात पंजाब के बन गए हैं, आए दिन कत्ल हो रहे हैं, कहीं गैंगवार हो रही है, कहीं धार्मिक झड़पों हो रही हैं, इस को देख कर दुख लगता है कि जो राज्य किसी समय सबसे खुशहाल था, आज उसका क्या हाल है।

Also read:  शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 58,000 के पार

उधर पंजाब में बिगड़ी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के विरोध में भाजपा भी जमीन पर उतर आई है। सोमवार को खन्ना समारक के बाहर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सीएम भगवंत मान का पुतला फूंका।