English മലയാളം

Blog

युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन काफी लंबे समय से एक ऐसी फिल्म की तलाश में थे जो उन्हें किसी अवॉर्ड समारोह में पुरस्कृत करा सके। इसी नीयत से उन्होंने एक अघोषित शीर्षक वाली फिल्म को चुना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्तिक इस फिल्म में एक खोजी पत्रकार की भूमिका निभाने वाले हैं। इस किरदार में खुद को ढालने के लिए उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जमकर काम भी किया है।

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी अपनी पिछली फिल्म ‘लव आज कल’ के फ्लॉप हो जाने के बाद कार्तिक अपनी आने वाली फिल्मों का चुनाव बहुत ही सोच समझ कर कर रहे हैं। ‘लुका छुपी’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी ठीक-ठाक फिल्में करने के बाद कार्तिक लोगों की नजरों में तो आए लेकिन इनमें उनके अभिनय की तारीफें कम ही हुईं। अब कार्तिक चाहते हैं कि अगला काम वह ऐसा करें जिसके लिए किसी पुरस्कार समारोह में उनके काम को सराहना भी मिले और पुरस्कृत भी किया जाए।

Also read:  आलिया भट्ट ने अपने हॉलीवुड डेब्यू से पहले फैशन के सबसे बड़े ईवेंट Met Gala 2023 में किया डेब्यू

बताते हैं कि कार्तिक ने निर्देशख राम माधवानी की एक बहुत ही कम बजट वाली फिल्म साइन की है। यह फिल्म पूरी तरह एक मीडिया दफ्तर में ही सीमित रहेगी। फिल्म में सिर्फ पांच से छह किरदार ही होंगे जिनके आगे पीछे ही पूरी कहानी घूमेगी।

Also read:  ‘सिंबा’ के बाद रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी फिर बनी जोड़ी, 'सर्कस' फिल्म का किया ऐलान

राम माधवानी के साथ मिलकर कार्तिक बहुत ही कम बजट की इस फिल्म को करने वाले हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि राम उनके अभिनय को और भी ज्यादा सुधारें। कार्तिक इस फिल्म के साथ अपनी छवि को थोड़ा साफ करना चाहते हैं जिसमें उन्हें सिर्फ एक हल्की-फुल्की कॉमेडी करने वाला अभिनेता समझा जाता है।

Also read:  New Year पर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शेयर की प्यारी सी फोटो

कार्तिक को लग रहा है कि राम उनके किरदार के साथ कुछ ऐसा कर सकेंगे जो उन्होंने सोनम कपूर की फिल्म ‘नीरजा’ के साथ किया और उसके लिए सोनम ने पुरस्कार भी जीते। कार्तिक फिलहाल तो अपनी अलग-अलग वेशभूषा की वजह से सोशल मीडिया से सुर्खियां बटोर रहे हैं। राम आडवाणी के साथ वह अपनी इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू कर सकते हैं।