English മലയാളം

Blog

n4544953901671775581988e7cce2200420acd69be015a65f8055ff2f61b4d09ba5f09f54e388ec4f6de4bc

क्रिसमस (Christmas) और नए साल के मौके पर हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दूर-दूर से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

यहां आने वाले पर्यटकों को बर्फबारी का खासा इंतजार रहता है। हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से बारिश (Rain) और बर्फबारी नहीं हुई है। ऐसे में स्थानीय लोगों को भी इसका इंतजार है। शिमला (Shimla) मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 26 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

Also read:  प्रदेश में साल के आखिरी में चुनाव प्रस्तावित, उससे पहले सीएम गहलोत लगातार कई बड़े फैसले ले रहे

मौसम विभाग के अनुसार किन्नौर, लाहौल-स्पीति और शिमला के ऊपरी इलाके बर्फबारी हो सकती है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 28 दिसंबर को भी एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके बाद मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में मंडी, सिरमौर, कांगड़ा और ऊंचाई वाले इलाकों में लाहौल-स्पीति, किन्नौर और शिमला के ऊपरी इलाके शामिल हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते नए साल के मौके पर बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है।

Also read:  नानी के गांव में तेजप्रताप के साथ धक्का-मुक्की करने वाला वीडियो हुआ वायरल, अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ से जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग

नए साल पर भारी संख्या में हिमाचल आते हैं पर्यटक


हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन राज्य है। प्रदेश की जीडीपी में पर्यटन का 4.3 फ़ीसदी हिस्सा है। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। हिमाचल के शिमला, धर्मशाला, चंबा, कुल्लू और मनाली में पर्यटक बड़ी संख्या में जश्न मनाने के लिए पहुंचते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फबारी की संभावना पर्यटकों के जश्न में चार चांद लगा सकती है। हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों को भी खासा फायदा होगा।