English മലയാളം

Blog

Screenshot 2021-12-20 094214

हिमाचल प्रदेश के मनाली और दूसरे हिल स्टेशन इस बार व्हाइट क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न के लिए तैयार हैं। देश भर से आने वाले टूरिस्ट पहली बार अटल टनल रोहतांग के कारण लाहौल की बर्फीली वादियों में भी व्हाइट क्रिसमस मनाएंगे। लाहौल की वादियों में लगातार हिमपात हो रहा है, इससे चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

प्रदेश में 23 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन भी बर्फबारी की संभावना बन रही है। मनाली के ज्यादातर होटलों के 60% कमरे बुक हो चुके हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले सैलानियों की आमद में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। टूरिस्ट प्लेस में बर्फ की सफेद चादर बिछते ही होटलों में बुकिंग बढ़ गई है।

वहीं, रविवार को दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह रिकॉर्ड की गई। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। 10 डिग्री से नीचे और सामान्य से 4.5 सेल्सियस डिग्री तापमान होने पर कोल्ड डे माना जाता है।

Also read:  विदेश मंत्री जयशंकर हनीमाधू इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए

मनाली के करीब 60% होटल पैक हो गए हैं। अगले हफ्ते तक 80% होटल बुक होने की उम्मीद है। ज्यादातर में 25 से 35% की छूट दी जा रही है। होटलों में डीजे और बांसुरी की धुन पर कैंडल लाइट डिनर का भी इंतजाम किया गया है। पर्यटन नगरी मनाली के लोकल साइट सीन क्लब हाउस, मनु मंदिर, हिडिंबा मंदिर, मनमोहक वन विहार, वशिष्ठ मंदिर, नगर रोरिक आर्ट और कैसल में भी सैलानियों का जमघट लगने लगा है।

बर्फ की मोटी चादर ओढ़े सोलंग और कोठी पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गए हैं। अटल टनल के बंद होने की सूरत में सोलंगनाला सैलानियों के लिए छोटा पड़ने लगा है। मनाली मिशन अस्पताल के CMO डॉ. ए फिलिप और प्रशासनिक प्रबंधक क्रिस्टीना ने बताया- मिशन अस्पताल मनाली भी क्रिसमस पर्व को तैयार है। क्रिसमस की धूमधाम शुरू हो गई है। यह एक हफ्ते तक जारी रहेगी। बर्फ की सफेदी में सैलानी इस बार व्हाइट क्रिसमस मनाएंगे।

Also read:  बिना डिग्री के 60 से ऊपर के प्रवासी निवास को निजी क्षेत्र में स्थानांतरित कर सकते हैं

होटल कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद
दूसरी ओर फोटोग्राफर, टैक्सी, गाइड, होटल कारोबारी और दूसरी गतिविधियों से जुड़े सैकड़ों लोग सैलानियों की आमद बढ़ने से खुश हैं। होटल कारोबारियों का कहना है कि क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान कारोबार में वृद्धि की उम्मीद है। होटल ग्लेशियर के प्रबंधक राणा और स्नो फ्लैक्स के मैनेजर दीपांकर कपूर का कहना है कि बर्फबारी होने से होटलों की बुकिंग बढ़ी है।

Also read:  Shrikant Tyagi Arrested: महिला के साथ अभद्रता करने पर श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार

पैकेज के साथ बेहतरीन सुविधाएं
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर में पर्यटकों को अच्छे पैकेज के साथ बेहतरीन सुविधाएं देंगे। मनाली के ज्यादातर होटलों में 50 से 60% एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मनाली आने वाले हर एक पर्यटक को बेहतरीन सुविधाएं देना एसोसिएशन की प्राथमिकता रहेगी।

पुलिस की तैनाती बढ़ी
कुल्‍लू के SP गुरदेव शर्मा का कहना है क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। कोई हुड़दंग न हो, इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं। ट्रैफिक दुरुस्त रखने को पुख्ता इंतजाम किए हैं। सैलानियों सहित सभी वाहन चालकों से गुजारिश की गई है कि वे ट्रैफ‍िक नियमों का पालन करें।