English മലയാളം

Blog

gay_3

तेलंगाना में समलैंगिक सुप्रियो चक्रवर्ती (Supriyo Chakraborty) और अभय डांग (Abhay Dang) शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपने लगभग एक दशक लंबे रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी रचाई। इसे तेलंगाना का पहला समलैंगिक जोड़ा माना जा रहा है।

हैदराबाद के एक रिसॉर्ट में हुए विवाह समारोह में सुप्रियो (31) और अभय (34) ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और फिर एक विवाह समारोह में साथ निभाने का संकल्प लिया। समलैंगिक जोड़े की दोस्त सोफिया डेविड ने यह शादी करवाई। सोफिया खुद LGBTQ समुदाय से हैं।

Also read:  भारी बारिश से महाराष्ट्र में जीवन अस्त-व्यस्त, आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए महाराष्ट्र में भारी बारिश की दी चेतावनी

अपनी शादी को लेकर सुप्रियो ने कहा कि इसने सभी को संदेश दिया है कि खुश रहने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। शादी समारोह में जोड़े के परिवार के लोग और उनके दोस्त इकट्ठा हुए थे।

Also read:  बीजेपी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा का ऐलान नहीं लड़ेगे चुनाव,

समारोह में बंगाली और पंजाबी शादी की रस्में देखी गईं, क्योंकि सुप्रियो कोलकाता से हैं, वहीं अभय दिल्ली से हैं। शादी में बैंड-बाजा, मेहंदी, रिंग सेरेमनी जैसी रस्में भी निभाई गई थीं। सुप्रियो और अभय की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई।

दोनों ही हैदराबाद में जॉब में करते हैं। सुप्रियो जहां होटल मैनेजमेंट की फील्ड में जॉब करते हैं वहीं अभी एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं. ये जोड़ी 8 साल से रिलेशन में थी, लेकिन उन्होंने आपस में शादी कर ली है।

Also read:  अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ पीएम मोदी आज देंगे जवाब, प्रधानमंत्री के जवाब के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा

इस शादी में आए एक गेस्ट ने कहा कि धीरे-धीरे लोगों की सोच बदल रही है। आज का नजारा देखकर उन्हें एहसास हो रहा है। समाज बदल रहा है, लोग मंजूर कर रहे हैं। फिलहाल ये शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है।