English മലയാളം

Blog

Screenshot 2022-05-26 102646

महाविकास अघाड़ी सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल परब के सरकारी और निजी आवास समेत कुल 7 स्थानों पर ईडी ने आज सुबह छापेमारी शुरू की है। बता दें कि अनिल परब उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी नेताओं में से एक माने जाते है।

 

भाजपा नेता किरीट सोमैय्या ने नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि अगला नंबर अनिल परब का होगा वो अपना बैग तैयार रखें। यानी जांच एजेंसीयो का अगला टारगेट अनिल परब होंगे, यह सोमैय्या ने कहा था।

Also read:  मासीरा द्वीप एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल, मासीरा साल भर आगंतुकों को आकर्षित करता है, मसीरा के समुद्र तटों पर बिखरे हुए कछुओं से आकर्षित होते

बताया जाता है कि पुलिस महकमे के तबादलों को लेकर मुंबई पुलिस के निलंबित विवादास्पद एपीआई सचिन वाझे के बयान के बाद यह छापेमारी जारी है। वाझे ने अपने अपने बयान में मंत्री अनिल परब का नाम लिया था। ईडी द्वारा परब के नरीमन पॉइंट स्थित सरकारी आवास, बांद्रा स्थित निजी निवास के अलावा पुणे, रत्नागिरी और अन्य जगहों को मिलाकर 7 ठिकानों पर ईडी की कारवाई चल रही है।

Also read:  उत्तर प्रदेश में अब निकाय चुनाव को लेकर माहौल गरमाने लगा, कैबिनेट में ओबसी रिजर्वेशन को लेकर अध्यादेश को मंजूरी

 

 

अनिल परब पर ईडी की कार्रवाई शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है आज ही शिवसेना के संजय राऊत और संजय पवार राज्यसभा का नामांकन दाखिल करनेवाले है और आज ही ईडी ने यह कार्रवाई की है।

Also read:  गुजरात में NIA ने 2998 किलो ड्रग्‍स किया जब्त, 16 तस्‍करों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

महाविकास अघाड़ी के 2 मंत्री अनिल देशमुख और नवाब मलिक पहले ही सलाखों के पीछे जा चुके है अब ईडी की इस छापेमारी में क्या सबूत हाथ लगते हैं, अनिल परब का भविष्य इसी बात पर तय होगा। ईडी इस मामले में जल्द ही मंत्री अनिल परब को जांच के लिए अपने दफ्तर बुला सकती है।