English മലയാളം

Blog

Screenshot 2023-07-21 130208

बॉलीवुड के दमदार एक्टर अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के घर खुशियों ने दस्तक दी है।

दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं, उनके घर किलकारियां  गूंजी रही है। क्योंकि अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए प्रेंग्नेंसी का ऐलान किया था। जिसके बाद अब यह खुशखबरी सामने आई है।

अर्जुन ने सबको खास अंदाज में दी खुशखबरी 

अब इस नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी खुद अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया कि मां और बच्चा दोनों ही बिल्कुल स्वस्थ हैं। साथ ही अर्जुन रामपाल ने फैंस का ढेर सारी दुआओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया है।  उन्होंने एक क्यूट भालू के प्रिंट वाली टॉवल की तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखा है, ‘हैलो वर्ल्ड’। इस तस्वीर के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा है, “मुझे और मेरे परिवार को एक प्यारे से बेटे से नवाजा गया है। मां और बेटा दोनों ही बिल्कुल स्वस्थ हैं। डॉक्टर और नर्स की जबरदस्त टीम को शुक्रिया। बेटे के आने से हमारी खुशी सातवें आसमान पर है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।”

Also read:  गूगल ने अमेरिका में प्रदूषण से बचने में लोगों की मदद करने के लिए वायु गुणवत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए अपनी सुविधा का विस्तार किया

लोगों ने की प्यार की बौछार 

यह पोस्ट सामने आते ही अर्जुन के फैंस के साथ बॉलीवुड के कई लोग उन्हें बधाई देने लगे। जहां सुनील शेट्टी ने हार्ट शेप इमोजी बनाया तो वहीं बॉबी देओल ने कमेंट कर लिखा, “आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।” दिव्या दत्ता ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “दिल से बधाइयां।”

Also read:  UP Election Result 2022: चुनाव हाने के बाद बोली मायावती- घबराकर टूटना नहीं, सबक सीखकर बढ़ाना

50 की उम्र में 4 बार पिता बने अर्जुन 

आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने गए हैं। इसके पहले गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ उनका एक बेटा है, जिसका नाम आरिक है। वहीं उनकी पहली पत्नी मेहर जेसिया के साथ उनकी दो बेटियां हैं। जिनके नाम मिहिका और मायरा हैं। अर्जुन की दोनों बेटियां आए दिन उनके साथ नजर आती हैं।