English മലയാളം

Blog

आगरा: 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा में स्थित ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल (Taj Mahal) को आज (गुरुवार, 4 मार्च) को अचानक बंद कर दिया गया. ताजमहल के अंदर विस्फोटक की सूचना मिलने पर सीआईएसएफ और यूपी पुलिस के जवानों ने ताजमहल में मौजूद पर्यटकों को आनन-फानन में बाहर निकाला और फौरन ताजमहल के दोनों दरवाजों को बंद कर दिया. किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर वहां विस्फोटक रखने की सूचना दी थी. फिलहाल पुलिस फोन कॉल की जांच कर रही है.

Also read:  श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला: दस दिसंबर को अगली सुनवाई

विश्व धरोहर में विस्फोटक की सचूना से वहां हड़कंप मच गया. सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल पूरे ताजमहल परिसर को चेक किया जा रहा है. सभी पर्यटकों को बाहर निकाला जा चुका है. इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आ सका है.

Also read:  चंपावत में लैंडस्लाइड, टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग बंद, IMD ने जारी किया अलर्ट

आगरा के एसपी (प्रोटोकॉल) शिव राम यादव ने ANI को बताया, “हमें नियंत्रण कक्ष से जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति ने उन्हें यह कहते हुए फोन किया था कि सैन्य भर्तियों में विसंगतियां हैं और उसे भर्ती नहीं किया गया है. उसी ने बताया कि ताजमहल परिसर में एक बम रखा गया है जो जल्द ही फटने वाला है.” यादव ने बताया कि  ताजमहल के आसपास सुरक्षा जांच की जा रही है.

Also read:  संजय राउत महाराष्ट्र में अपनी ही पार्टी के खिलाफ हुई बगावत को भूल नहीं पाए, संयुक्त राष्ट्र महासचिव को चिट्ठी लिखकर 20 जून को विश्व गद्दार दिवस' घोषित करने की मांग

यूपी पुलिस की हेल्पलाइन 112 नंबर पर ये फोन कॉल आई थी. पुलिस ने कॉल ट्रेस कर लिया है. ये फिरोजबाद से आई थी. हालांकि, फोन कॉल करने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है.